तीन माह से मजदूरी का इंतजार, डीएम से लगाई भुगतान की गुहार
बरेली, अगस्त 7 -- तीन माह से मजदूरी न मिलने से परेशान मजदूरों का समूह बुधवार को डीएम अविनाश सिंह के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। मजदूरों ने अधिकारी को बताया कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना वर्ष 2024-25 के तहत मेढ़बंदी का काम करने वाले मजदूरों को तीन माह बाद भी मजदूरी नहीं मिली है। पीड़ितों ने भूमि संरक्षण अधिकारी पर भी आरोप लगाई। डीएम ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बाबूराम, मुकेश, अमरपाल, महीपाल, चंद्र प्रकाश, तीर्थ सिंह और संतराम समेत अन्य मजदूरों ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के कई गांवों में मेड़बंदी का काम किया था। इनमें मांगवा, सेंधा, सिरोही, गुंडरिया इकलासपुर, जैतपुर शरीफपुर, नौरंगपुर, परा बहुद्दीनपुर, मकरंदपुर, नौगवां ठाकुरान और रामपुर बुजुर्ग समेत अन्य परियोजनाएं शामिल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.