धनबाद, मार्च 19 -- प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बीडीओ प्रभाषचंद्र दास ने जलसंकट को ले पंचायत प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। तीन माह से बंद पड़ी हर घर नल जल योजना को अविलंब चालू करने का निर्णय हुआ। इसके लिए तत्काल 50 हजार रुपए खर्च करने की स्वीकृति दी गई। बीडीओ ने विभागीय जेई को वंचित गांवों को अविलंब योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। कहा कि श्रीराम इपीसी कंपनी के कमियों का तीन माह का बकाया वेतन भुगतान कराया जाएगा। प्रखंड के बंद पड़े चापानलों व सोलर पानी टंकी की मरम्मत कराने का भी निर्णय हुआ। इसके लिए प्रखंड स्तर पर एक कमेटी गठित की जाएगी। उपप्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य उषा महतो, जेई लखिराम मांझी, मुखिया धनंजय उर्फ बीडी महतो, दिनेश सरखेल, सुनील महतो, सुबोध किस्कू, बीपीआरओ मो. आलम, मुखिया दिलीप महतो, संजीत गोराईं आदि मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.