बेगुसराय, अप्रैल 23 -- नावकोठी। थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा पंचायत अंतर्गत रमौली गांव से नावकोठी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार वांछित रमौली निवासी स्व. रामवतार सहनी का पुत्र कमल सहनी है। इसके विरुद्ध थाना कांड संख्या 29/26 दर्ज था और वह पिछले तीन महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- लखीसराय : वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.