तीन माह से पलामू के आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभुकों को नहीं मिला है टीएचआर
पलामू, जून 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के 14 परियोजना अंतर्गत संचालित 2629 आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन माह से टेक होम राशन (टीएचआर) की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। इससे गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छह माह से 3 वर्ष तक के छोटे बच्चों को मिलने वाला आवश्यक पोषाहार नहीं मिल पा रहा है। इससे लाभुकों में गहरी नाराजगी और बच्चों के पोषण पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है, जिससे कुपोषण को रोका जा सके। चालू वित्त वर्ष में इसकी आपूर्ति बंद होने के कारण लाभुक परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.