तीन माह से नही मिला मानदेय, काली पट्टी बांध विरोध जताया
पीलीभीत, मई 18 -- स्वास्थ्य विभाग में एनआरएचएम के तहत काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के बाद सोमवार को एनआरएचएम कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। प्रांतीय आवाहन के बाद सोमवार सुबह एनआरएचएम कर्मी बिलसंडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एकत्र हुए और यहां तीन माह से वेतन न मिलने के बाद परिवार के पालन पोषण में हो रही दिक्कतों का जिक्र करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा बिना वेतन उनके परिवार संकट में है। एनआरएचएम कर्मियों ने बताया कि अगर उनकी मांग पर दो दिनों के अंदर विचार नहीं किया गया तो 21 मई से प्रदेश भर के एनआरएचएम कर्मी सामूहिक कार्य बहिष्कार करेंगे। विरोध जताने वालों में गौरव गंगवार जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डॉ अफ़लाक अहमद खान जुगुल किशोर मुकेश च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.