आगरा, अप्रैल 20 -- कस्बा के मोहल्ला धनपाल स्थित गौरीशंकर मंदिर के सामने नाली का लोहे का जाल पिछले करीब तीन महीनों से टूटा पड़ा है। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त नाली पर जाल लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। नाली का जाल टूट जाने से राहगीरों और बच्चों के लिए गली बेहद खतरनाक हो गई है। रविवार को एक बच्चे के नाली में गिर जाने से उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय निवासी संजीव कुमार गुप्ता व अन्य लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- बोले लखनऊ:बंगला बाजार में बीस साल से सीवर लाइन नहीं लोगों का कहना है कि टूटा जाल किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। यह भी पढ़ें- नाली का ढक...