बलरामपुर, अप्रैल 11 -- जरवा, संवाददाता। विकासखंड गैसड़ी के ग्राम मनकौरा काशीराम स्थित बृहद गौशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर केयरटेकरों ने गंभीर शिकायत की है। उनका आरोप है कि सचिव की लापरवाही के कारण पिछले तीन माह से उनका मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। केयरटेकरों ने बताया कि गौशाला में हरे चारे की समुचित व्यवस्था नहीं है। चरी की बुवाई भी सिंचाई के अभाव में सफल नहीं हो पा रही है। चारे की कमी के कारण अधिकांश गायें बीमार हो रही हैं, वहीं समय पर पशु चिकित्सक के न आने से स्थिति और खराब हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज और पोषण के अभाव में प्रतिदिन एक-दो गायों की मौत हो रही है, जबकि हाल ही में एक दिन में तीन गायों की मृत्यु हो गई। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के साथ जिलाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.