बलिया, अप्रैल 26 -- बलिया। शहर के सतनी सराय निवासी दयाशंकर प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र शशिकांत तीन माह से लापता है। इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस किशोर की तलाश कर रही है। छह जनवरी को किशोर अपने घर से निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे। नाते-रिस्तेदारियों में तलाश करने के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस का कहना है कि सोशल मिडिया और अन्य माध्यमों से किशोर की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...