अयोध्या, जून 1 -- बीकापुर। बीकापुर तहसील क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) का मार्च से मई माह तक का कमीशन भुगतान अभी तक न होने से कोटेदारों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई है। भुगतान लंबित रहने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोटेदार संघ के अध्यक्ष राम चरन निषाद ने बताया कि तीन माह बीत जाने के बावजूद कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कोटेदारों को दुकान संचालन के साथ-साथ पारिवारिक और अन्य आवश्यक खर्चों के प्रबंधन में दिक्कतें आ रही हैं। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक (सप्लाई इंस्पेक्टर) श्री नारायण यादव ने बताया कि कोटेदारों के भुगतान की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर चल रही है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और जल्द ही लंबित भुगतान कोटेदारों के खातों में भेज दिया जाएगा। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...