मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला इन्द्रा कॉलोनी में पिछले तीन माह से आ रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं होने के कारण रविवार को महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साई महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पिछले तीन माह से गंदे पानी के कारण बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं।शहर के मोहल्ला इन्द्रा कॉलोनी में पिछले तीन माह से टंकियों में गंदा पानी आ रहा है। इस समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान है। लोगों ने इस संबंध में कई बार नगर पालिका पहुंच कर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को भी अवगत कराया, लेकिन उनके द्वारा केवल आश्वासन दिया। पानी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.