तीन माह से अूधरी पड़ी है नाली
अंबेडकर नगर, मई 31 -- जलालपुर। ग्राम पंचायत बड़ागांव के राजस्व गांव चौबे का पूरा में नाली का निर्माण तीन माह से अधूरा पड़ा हुआ है। अधूरी नाली से हादसे की आशंका बनी हुई है। मार्ग के किनारे नाली का निर्माण अधर में पड़ा रहने से लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। खोदी गई नाली में बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। सहायक विकास अधिकारी बृजेश तिवारी ने कहा कि जल्द ही नाली का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.