तीन माह से अलग रह रहे दंपति में कराई सुलह
मैनपुरी, अप्रैल 24 -- मैनपुरी, हिन्दुस्तान संवाद। एसपी के निर्देशन में शुक्रवार को महिला थाना पर परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ। जिसमें 17 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई और 1 पत्रावली पर विदा की गई। पत्रावली के मुताबिक थाना कोतवाली के ग्राम पुसैना निवासी अनुपम पुत्र जयंती प्रसाद की शादी शिवानी पुत्री धीरेंद्र सिंह निवासी नगला दलपकलां थाना किशनी के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। दोनों 3 माह से अलग रह रहे थे। दोनों पक्षों को केंद्र पर पांच तिथि निर्धारित कर बुलाया गया और समझाया गया। दोनों पक्ष अपने बीच के गिले शिकवे दूर कर साथ रहने को राजी हो गए। केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की सहमति से उन्हें घर रवाना कर दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र हेमलता सिंह, काउंसलर रामकिशन यादव, मनोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.