तीन माह में 2,534 छात्रों का हुआ आधार निबंधन
चाईबासा, सितम्बर 2 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले में जून से अगस्त माह माह में 2,534 विद्यार्थियों का नया आधार निबंधन तथा 13,735 विद्यार्थियों का आधार अपडेट कराया गया। इसमें निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यार्थियों के आधार संबंधी विवरणों को अद्यतन कर उनकी पहचान संबंधी जानकारी को वर्तमान एवं सही रखने की दिशा में कार्रवाई की गई। समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के विभिन्न बीआरसी में संचालित आधार कार्ड पंजीकरण एवं आधार अद्यतन कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार तथा यूआईडी-डीपीओ शोभन चौधरी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जून 2026 से अगस्त 2026 तक बीआरसी स्तर पर आयोजित आधार शिविरों में हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Balia News: आधार अपडेशन के लिए डाकघर की नई पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.