मोतिहारी, जून 28 -- मोतिहारी। बड़ा बरियारपुर चितहां वार्ड 43 में तीन माह पूर्व नगर निगम की ओर से नाला व पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया। पीसीसी दरक गया और कई जगहों पर बने नाला का स्लैब टूट व धंस गया। नाला का निर्माण किया गया लेकिन उसका निकासी नहीं होने से सड़क पर ही पानी बह रहा है। सपास के खाली पड़ी जमीन में जलजमाव हो गया है। पानी के सड़ांध से मोहल्ले के लोग परेशान है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इससे तो पहले ही ठीक था कि पानी का चोरों ओर फैलाव हो जाता था। अब तो नाला में ही स्टोर होकर सड़क पर बह रहा है। सड़क की मरम्मत व नाले की निकासी की मांग की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...