पटना, जनवरी 7 -- बिहार में अगले तीन माह में एक हजार पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। राज्य में भवन निर्माण विभाग के तहत वर्तमान में 1800 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण में तेजी लाने के लिए समीक्षा बैठक हुई। विभागीय सचिव के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में विभागीय पदाधिकारियों ने भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे 2610 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की प्रगति की जानकारी दी। सचिव को अधिकारियों ने बताया कि 1800 से अधिक पंचायत सरकार भवनों का निर्माण प्रगति पर है। 220 भवनों में फिनिशिंग का कार्य चल रहा है, जबकि 320 से अधिक भवनों में ब्रिक वर्क का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। वहीं, अब तक 100 पंचायत भवनों का हस...