अल्मोड़ा, अप्रैल 18 -- अल्मोड़ा। एडीएम युक्त मिश्र ने जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। इस दौरान न्यायालय से बीते तीन माह में बरी हुए मामलों की समीक्षा की। साथ ही न्यायालय में मामलों की पैरवी की जानकारी ली। एडीएम ने बीते तीन माह में बरी के प्रकरणों के कारणों की समीक्षा की। कहा कि बैठक का उद्देश्य बरी हुए मामलों में आई कमियों का विश्लेषण करना और रह गई खामियों को सुधारना है। ताकि न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान प्रकरणवार समीक्षा करते हुए साक्ष्य संकलन, विवेचना की गुणवत्ता और न्यायालय में प्रस्तुतिकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर मंथन हुआ। एडीएम ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विवेचना को मजबूत बनाएं और साक्ष्यों के संकलन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें। उन्होंने कहा कि न्यायालय में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.