गोंडा, सितम्बर 28 -- करनैलगंज, संवाददाता। मानसून की विदाई की बेला में घाघरा नदी ने इस पूरे सीजन का सबसे रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। नेपाल की तराई और पहाड़ी जलग्रहण क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के चलते बैराजों से छोड़े गए भारी पानी ने नदी में ऐसा सैलाब ला दिया है, जिसने पिछले कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- घाघरा तीन महीने में 5वीं बार खतरे के पार, एल्गिन ब्रिज पर 106.56 मीटर पहुंचा जलस्तरबाढ़ की स्थिति सोमवार सुबह बैराजों से इस मानसूनी सत्र का सबसे बड़ा डिस्चार्ज 4.61 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया, जिसके दबाव से नदी तटवर्ती इलाकों में कहर बरपाने लगी है। सोमवार शाम 4 बजे तक एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर बढ़कर 106.650 मीटर के गंभीर स्तर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से 58 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं अयोध्या में भी न...