गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में रहने वाले युवक को तीन महीने के भीतर दो बार निशाना बनाकर कुल 3.81 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने नंदग्राम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी सोसाइटी में रहने वाले वरुण गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अक्तूबर 2025 में उनके पास एक मैसेज आया, जिसमें ऑनलाइन टास्क पूरा कर पैसे कमाने का ऑफर दिया गया। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया गया। ग्रुप में मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ ऑनलाइन टास्क पूरे करने के लिए पहले रुपये निवेश करने होंगे और टास्क पूरा होने पर मुनाफे के साथ पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। पीड़ि...