तीन माह में दूसरी बार बढ़ा टोल, सफर हुआ महंगा
गाजीपुर, जुलाई 21 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कैथी टोल प्लाजा पर नई टोल दरें लागू कर दी गई हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के वार्षिक संशोधन के तहत सभी श्रेणी के वाहनों के टोल शुल्क में पांच से 25 रुपये तक की वृद्धि की गई है। तीन माह के भीतर दूसरी बार टोल दरें बढ़ाए जाने से वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। नई दरों के अनुसार कार, जीप और वैन का एकल यात्रा शुल्क 145 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है। एलसीवी, एलजीवी और मिनी बस का टोल 235 से 240 रुपये, दो एक्सल ट्रक और बस का 490 से 505 रुपये, तीन एक्सल वाहनों का 535 से 550 रुपये, चार से छह एक्सल वाहनों का 770 से 795 रुपये तथा सात या अधिक एक्सल वाले वाहनों का शुल्क 940 से बढ़ाकर 965 रुपये कर दिया गया है। टोल प्रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.