तीन माह में तैयार होगा उत्तराखंड का कृषि रोडमैप : कुलपति
रुद्रपुर, अगस्त 8 -- पंतनगर, संवाददाता। उत्तराखंड में खेती, बागवानी, पशुपालन और इससे जुड़े क्षेत्रों के अगले 20 वर्षों के विकास की दिशा तय करने के लिए राज्य सरकार ने 'उत्तराखंड कृषि रोडमैप' तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। रोडमैप का प्रारंभिक मसौदा अगले तीन माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्रदेश के सभी 13 जिलों की भौगोलिक, जलवायु और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग प्राथमिकताएं तय की जाएंगी। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप को परियोजना का समन्वयक बनाया गया है। शनिवार को विश्वविद्यालय के सभागार-2 में आयोजित प्रेसवार्ता में कुलपति डॉ. कश्यप ने बताया कि राज्य सरकार की पहल का उद्देश्य उत्तराखंड की कृषि एवं संबद्ध अर्थव्यवस्था को अगले 20 वर्षों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.