गोरखपुर, सितम्बर 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जीआरपी अनुभाग गोरखपुर की सर्विलांस सेल ने तीन माह में 510 खोए मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे। बरामद मोबाइलों में 505 एंड्रायड फोन और पांच आईफोन शामिल हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये बताई गई है। मोबाइल उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से बरामद किए गए। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। पुलिस अधीक्षक रेलवे ने बताया कि सर्विलांस सेल की टीम ने मई 2025 से अब तक 1,810 से अधिक खोए मोबाइल बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 826 मोबाइल बरामद, 1.49 करोड़ के फोन मालिकों को लौटाए इस अभियान में सर्विलां...