मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन की लगातार मॉनिटरिंग के बावजूद प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण जिले में धान खरीद की गति काफी धीमी है। इस साथ ही मिलरों और पैक्सों की मनमानी से भी खरीद में तेजी नहीं आ रही है। यही कारण है कि पिछले 92 दिनों में लक्ष्य का महज 41.6 प्रतिशत ही धान की खरीदारी हो पाई है। अब शेष बचे 28 दिनों में विभागीय अधिकारियों के सामने 73 हजार क्विंटल धान खरीद की चुनौती होगी। हालांकि, वर्तमान गति को देखते हुए यह लगभग असंभव दिखता है। इससे जिले पर लगातार चौथे साल लक्ष्य तक पहुंच पाने में विफल रहने का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर हमने शनिवार को कई प्रखंडों में धान खरीद की धीमी गति का कारण जानने का प्रयास किया। इसमें कहीं पैक्सों की मनमानी तो कहीं मिलरों के पैक्स गोदामों में उठाव...