जौनपुर, अप्रैल 9 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के 95 ग्राम पंचायतों के 14 हजार से अधिक मनरेगा मजदूरों का भुगतान तीन माह से नहीं हुआ है। इससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है। मजदूरों का चार करोड़ से अधिक रुपये बकाया है। जिसके चलते पंचायतों का विकास कार्य जहां बाधित है वहीं मनरेगा मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। 12 दिसंबर 2025 से मनरेगा मजदूरों के श्रमिक अंश का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके चलते गावों में विकास का पहिया थम सा गया है। सरकार की ओर से मनरेगा मजदूरों को प्रतिदिन महज 252 रुपये मजदूरी दी जाती है। दिन में सुबह नौ बजे तथा शाम को पांच बजे हाजिरी देना होता है। कम मजदूरी के चलते मजदूर काम करने को भी तैयार नहीं होते हैं। उधर, मजदूर अपनी मजदूरी को लेकर प्रधान तथा विकास खंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। कार्यदायी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.