हरिद्वार, मार्च 27 -- पथरी थाना क्षेत्र से व्यक्ति के लापता होने के मामले में पुलिस ने तीन माह बाद गुमशुदगी दर्ज की है। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि कटारपुर गांव के लापता व्यक्ति के पुत्र देव सतलेवाल ने तहरीर दी है। उसने बताया कि उनके पिता संदीप सतलेवाल 26 दिसंबर 2025 को सुबह घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन निकाली जा रही है। व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...