अमरोहा, मार्च 4 -- उझारी। तीन माह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए कस्बा निवासी 40 वर्षीय मजदूर की सोमवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला गढ़ी होली चौक निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश उर्फ पप्पू पुत्र राम रतन सिंह पेशे से राज मिस्त्री था। वह पानीपत में मजदूरी करता था। बताया जाता है कि बीती 22 नवंबर को वह पानीपत से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गजरौला में चौपला पर वह पानी पीने के लिए बस से उतरा कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल ओमप्रकाश को पुलिस की मदद से गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। तभी से उसका इलाज डिडौली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चल रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.