छपरा, अगस्त 9 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब तीन माह पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपित अभिषेक चौरसिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, किशोरी को न्यायालय में 164 के बयान के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, 23 मई को किशोरी पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। कोई सुराग नहीं मिलने पर किशोरी के पिता ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में बनियापुर थाना क्षेत्र के देवलखा भिट्ठी निवासी अभिषेक चौरसिया, रंजन चौरसिया और मीना चौरसिया को नामजद किया गया था। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया था कि किशोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारप...