मोतिहारी, फरवरी 2 -- घोड़ासहन,निप्र। झरोखर थाना क्षेत्र के एक गांव से कथित अगवा की गयी युवती को पुलिस के द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र के बम बाजार चौक के निकट शादीशुदा स्थिति में बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष मो.असलम अंसारी ने बताया कि युवती को गुप्त सूचना पर तब पकड़ा गया जब वह नेपाल जाने के लिए टेम्पू से झरोखर बॉर्डर की ओर जा रही थी। युवती को अगवा किये जाने को लेकर गांव के ही दो युवकों को आरोपित करते हुए विगत 1 नवम्बर को उसकी मां के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। पुलिस के अनुसार,अगवा किये जाने के इस मामले में आरोपित दोनों युवकों की संलिप्तता सामने नहीं आयी है। बल्कि युवती ने पड़ोसी गांव छितरौली के शशिकांत कुमार से मोतिहारी के एक मंदिर में स्वेच्छा से शादी कर लेने की बात बतायी है। बहरहाल युवती के न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.