सहारनपुर, जून 11 -- गागलहेड़ी, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मोबाइल छीनकर फरार होने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गागलहेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया सैमसंग मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गांव सुनेहटी खरखड़ी निवासी सुमित ने 18 मार्च को शिकायत दी थी कि 17 मार्च को गांव नन्हेड़ा गाजी ओवरब्रिज के पास तीन बाइक सवार उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे भाबरी तिराहे के पास पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मोहित निवासी मिर्जापुर, थाना बड़गांव और समीर निवासी कुटवा माजरा, थाना बड़गांव बताए। दोनों ने वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उनका साथी अक्षित निवासी ...