मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- गायघाट। थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता इंटर की छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया। गुरुवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। छात्रा तीन माह पहले घर से लापता हो गई थी। मामले में छात्रा के भाई ने गायघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सूचना के आधार पर भागलपुर जिले के ईशीपुर बरहट थाना क्षेत्र के सीवानपुर गांव में छापेमारी कर छात्रा को सकुशल बरामद किया गया। उसके साथ नालंदा जिले की एक युवती भी मिली है। जांच में यह बात सामने आई कि छात्रा पारिवारिक कलह से परेशान होकर घर छोड़कर चली गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...