तीन माह पहले मां को खोया, अब पिता-पुत्र की उठी अर्थी
प्रयागराज, जून 28 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। हरदी गांव के बिंद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन माह पहले सड़क हादसे में परिवार की बुजुर्ग महिला की मौत का गम दूर भी नहीं हुआ था कि रविवार को करंट की चपेट में आकर पिता और बेटे की एक साथ मौत ने पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे, तो परिजनों की चीत्कार मच गई। महिलाओं के विलाप और मासूम बच्चों की सिसकियों से हर आंख नम हो गई। यह भी पढ़ें- बारा में ट्यूबवेल पर करंट से पिता-पुत्र की मौतपारिवारिक नुकसान ग्रामीणों के अनुसार, मृतक धनु बिंद की मां केशकली की करीब तीन महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह अपने नाती के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रही थीं, तभी हादसे का शिकार हो गई थीं। उस दुख से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि परिवार के मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.