किशनगंज, मार्च 23 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मियों की शिकायतों पर प्रशासनिक उदासीनता का मामला सामने आया है। 12 दिसंबर को जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में एएनएम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अख्ताखुल रहमान के खिलाफ गंभीर आरोपों के साथ आवेदन सौंपा था। इस आवेदन के आधार पर 30 दिसंबर को सिविल सर्जन द्वारा जांच टीम का गठन भी कर दिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि तीन महीने बीत जाने के बावजूद जांच प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। शिकायतकर्ता एएनएम का कहना है कि यदि समय रहते जांच कर कार्रवाई की गई होती, तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। आरोप है कि प्रभारी द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों से प्रोत्साहन राशि में हिस्सेदारी मांगी जाती है और अब वेतन ...