मेरठ, अप्रैल 18 -- अप्रैल माह में तीन महीने का राशन एक साथ मिलने की वायरल सूचना पर आपूर्ति विभाग ने विराम लगा दिया है। विभाग ने साफ किया है कि इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। कार्डधारकों को केवल एक माह का ही राशन पूर्व की व्यवस्था के अनुसार दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है। बता दें, कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही थी कि सरकार द्वारा अप्रैल में तीन माह का राशन एक साथ वितरित किया जाएगा। इस सूचना के चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता सस्ता गल्ला दुकानों पर पहुंचकर एक साथ तीन महीने का राशन मांगने लगे, जिससे राशन डीलरों और विभागीय अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को स्पष्ट करते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि अप्रैल माह में राशन वितरण 6 से 20 अप्रैल तक निर्ध...