तीन माह के मिड डे मील का खाद्यान्न दबाएं बैठा कोटेदार
महोबा, मई 22 -- महोबा, संवाददाता। बच्चों के हिस्से के लिए आया मिड डे मील का खाद्यान्न कोटेदार हड़प गया। प्रधानाचार्य के द्वारा खाद्यान्न न मिलने से मिड डे मील प्रभावित होने की समस्या को देखते हुए कई बार कोटेदार से बात की गई। पहले कोटेदार राशन के लिए टालता रहा और कोटेदार अब राशन देने से इंकार रहा है। प्रधानाचार्य की शिकायत पर बेसिक शिक्षाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को पत्र लिखा है। परिषदीय विद्यालयों में मिड डे मील में बच्चों के लिए जाने वाले भोजन पर कोटेदार नजर लगाए है। कबरई विकास खंड के करहरा कलां गांव के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के मिड डे मील के खाद्यान्न वितरण में कोटेदार की मनमानी उजागर हुई है। यह भी पढ़ें- एमडीएम योजना में गड़बड़ी उजागर, शिक्षिका से होगी 43 हजार की वसूली प्रधानाचार्य राजीव तिवारी ने बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.