तीन माह के मासूम ने निगला क्लेचर, गले में फंसा
सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में सोमवार सुबह खेलते समय राजन के तीन माह का पुत्र आयुष ने बाल में लगाने वाला क्लेचर निगल लिया। इससे वह गले में जाकर फंस गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी और सांस लेने में तकलीफ़ होने लगी और वह बेहोश हो गया। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया उसे तुरंत सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा पल्लवी सिन्हा ने फंसें वस्तु को निकालने की कोशिश की गयी लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान परिजन उसे एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाने लगे लेकिन इसी दौरान गले में फंसा क्लेचर निकल गया परिजनों ने उसे तुरंत सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। टुकड़ा निकलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.