तीन माह की बेटी की हत्या में पिता को उम्रकैद
सोनभद्र, सितम्बर 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट गोविंद मोहन की अदालत ने बुधवार को अनपरा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव में तीन माह की बेटी की हत्या के मामले में उसके पिता रजवंत पनिका को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार खजुरा गांव निवासी कविता देवी ने 31 जुलाई 2022 को अनपरा थाने में तहरीर दी थी। बताया कि 26 जुलाई को उसका पति रजवंत उसे मायके से घर लेकर आया था। रात में वह अपनी तीन माह की बेटी सौम्या के साथ सो रही थी, जबकि पति बरामदे में सोया था। रात करीब नौ बजे रजवंत शराब के नशे में उसके पास आया और बच्ची को जबरन उससे लेकर अपने पास सुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.