लखीमपुरखीरी, मई 16 -- एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने 18 थानों का निरीक्षण कर पिछले तीन माह की पुलिसिंग की समीक्षा की है। जिसमें पाया गया कि खीरी पुलिस ने 3387 विवेचनाओं का निस्तारण किया और उनमें फरार 757 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 252 बच्चियों की बरामदगी हुई है। 487 वारंटी को जेल भेजा गया। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग पुलिस थानों का निरीक्षण कर पिछले तीन महीने की पुलिसिंग की समीक्षा कर रही हैं। अब तक कुल निघासन, धौरहरा, मितौली और सदर के 18 थानों का निरीक्षण हो चुका है। निरीक्षण में एसएसपी ने पाया कि जिले से बड़ी संख्या में बालिकाएं गायब थी। पुलिस ने अभियान चला कर 252 बालिकाओं को बरामद किया है। बालिकाओं के गायब होने से संबंधित जो मुकदमे दर्ज थे। उनमें कार्रवाई जारी है। पिछले तीन माह में पुलिस ने 3387 मुकदमों की विवेचनाओं का निस्तारण किया है।...