हमीरपुर, फरवरी 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य और राज्य महिला आयोग की सदस्य की संयुक्त रूप से हुई जनसुनवाई में करीब 70 के आसपास महिलाएं अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी के कलेक्ट्रेट से जाने के बाद फरियादियों ने राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.अनीता गुप्ता के सामने अपनी समस्याएं बतानी शुरू की। मौदहा कस्बे के रागौल मोहल्ला निवासी सना पुत्री बल्लू ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पूर्व कस्बे में हुई थी। पिता ने हैसियत के मुताबिक दानदहेज दिया था। शादी के बाद से ससुराली दहेज में पचास हजार रुपए की मांग करने लगे। आए दिन मारपीट होने लगी। तीन माह पूर्व उसने बच्ची को जन्म दिया था। पिछले माह उससे बच्ची छीनकर घर से निकाल दिया। कहते हैं कि जब तक पचास हजार रुपए की रकम लेकर नहीं आएगी, तब तक नहीं रखे...