बेगुसराय, मई 27 -- शहर के एक निजी क्लिनिक में मंगलवार को गर्भपात के बाद इलाज के दौरान तीन माह की गर्भवती महिला की मौत हो गयी। मृतका बलिया थाना क्षेत्र के किशनपुर दियारा निवासी मनेलाल महतो की 28 वर्षीया पत्नी गुंजन देवी थी। मौत के बाद परिजनों ने इसकी सूचना बलिया थाने डायल -112 की पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा शव को बीच सड़क पर रखकर किया जाममृतका का उपचार बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका का भाई मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन तीन माह की गर्भवती थी। मिर्ज़ापुर चौक के समीप एक नर्स के द्वारा उसका गर्भपात कर दिया गया। उसके बाद ब्लीडिंग शुरू हो गयी। तीन चार दिन तक इलाज करने के बाद स्थिति गंभीर होने लगी तो नर्स ने उसे बेगूसराय शहर ...