शामली, जुलाई 27 -- शामली। जनपद शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय सहारनपुर पर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने शीघ्र वेतन जारी करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले। इसके बाद शिक्षकों ने उनसे मोबाइल फोन पर वार्ता की। वार्ता के दौरान अधिकारी ने आश्वासन दिया कि 28 जुलाई को शिक्षकों का लंबित वेतन निर्गत कर दिया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कार्यालय में मौजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सौंपा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: महाविद्यालयों में शिक्षकेत्तर कर्मचारिय...