गाजीपुर, मई 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश नेतृत्व के अह्वान पर जनपदस्तरीय संगठन ने एनएचएम संविदा कर्मचारियों का तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर शुक्रवार को विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि तीन माह से भुगतान लंबित है, इसका तत्काल भुगतान कराया जाय। इसे लेकर कर्मचारियों ने प्रभारी सीएमओ डा. मनोज कुमार सिंह को पत्रक सौपा। कर्मचारियों ने संख्त चेतावनी देते हुए कहा कि 21 मई से पेमेंट का भुगतान नहीं किया गया तो नो पेमेंट नो वर्क की नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, दुर्गा सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वेतन न मिलने से एनएचएम कर्मियों में रोष, 21 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...