गाजीपुर, मई 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपदस्तरीय संगठन ने एनएचएम संविदा कर्मचारियों का तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर शुक्रवार को विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि तीन माह से भुगतान लंबित है, इसका तत्काल भुगतान कराया जाय। इसे लेकर कर्मचारियों ने प्रभारी सीएमओ डा. मनोज कुमार सिंह को पत्रक सौंपा। कर्मचारियों ने संख्त चेतावनी देते हुए कहा कि 21 मई से पेमेंट का भुगतान नहीं किया गया तो नो पेमेंट नो वर्क की नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार किया जाएगा। कहा कि नियमित मानदेय नहीं मिलने से परिवार चलाना कठिन हो जा रहा है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाता है। यह भी पढ़ें- तीन माह का वेतन के नहीं मिलने पर सौंपा पत्रक इस दौरान राघवेंद्र शेखर सिंह, अरविंद कुमार यादव, अनिल कुमार शर्मा, मोहम्मद अजहर खान, अरुण कुमार सि...