आगरा, अप्रैल 11 -- आगरा विकास मंच की ओर से आयोजित निशुल्क हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण शिविर में संवेदनाओं और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। शिविर में 22 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से कई को जोड़ प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। इनका ऑपरेशन जल्द ही लागत मूल्य पर कराया जाएगा। शिविर का सबसे भावुक क्षण तब सामने आया, जब 6 वर्षीय तीन मासूम-एक बहन और दो भाई-अपनी शारीरिक समस्या के साथ पहुंचे। तीनों के पैर कमजोर और टेढ़े-मेढ़े हैं, जिससे उन्हें चलने में कठिनाई होती है। उनकी स्थिति ने सभी को भावुक कर दिया, लेकिन इलाज की संभावना ने उम्मीद भी जगाई।अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि बच्चों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने कहा कि नियमित फिजियोथेरेपी से आने वाले वर...