हाजीपुर, फरवरी 17 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली में जन्मजात तीन मूक बधिर बच्चों को अब जीवन में खुशियों की गूंज सुनाई देगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत संचालित बाल श्रवण योजना के अंतर्गत जिले के तीन बच्चों में राघव कुमार पांडे, रिहान कुमार और रितिका राज को नि:शुल्क कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के लिए चयनित किया गया है। सोमवार को इन बच्चों को 102 एम्बुलेंस के जरिये सहदेई बुजुर्ग से पटना कलेक्ट्रेट भेजा गया। इस दौरान आरबीएसके जिला समन्वयक डॉ. शाइस्ता और सहदेई के फार्मासिस्ट नवीन कुमार विशेष रूप से साथ रहे। पटना पहुंचने पर डीएम ने बच्चों और उनके अभिभावकों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को सफल ऑपरेशन के लिए अपनी शुभकामानाएं दी और बेहतर भविष्य का भरोसा दिलाया। प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद इन बच्चों को पटना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.