हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। रंगों का पर्व होली चार मार्च बुधवार तथा होलिका दहन 3 मार्च मंगलवार को मनाया जाएगा। इस बार होलिका दहन सुबह 5 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट के बीच ही किया जाएगा। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष पंडित केसी पाण्डेय ने कहा कि होली पर्व के संबंध में गहन मंत्रणा के बाद ही निर्णय हुआ कि पूर्णिमा तिथि दो मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट से प्रारम्भ होकर तीन मार्च को दोपहर बाद 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। परन्तु दो मार्च को सायंकाल 5 बजकर 55 मिनट पर पृथ्वीलोक की अशुभ भद्रा के साथ पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होने से होलिका दहन नहीं किया जा सकता है। 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 से सायं 6 बजकर 47 मिनट तक भारत में दृश्य चन्द्रग्रहण लगने से इसका सूतक भी 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 बजे से प्रारम्भ हो जाएगा, अतः होलिका दहन 3 मार्च को सूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.