लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में तीन मार्च को स्कूलों में होली का अवकाश किये जाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि होलिका दहन का अवकाश दो मार्च एवं होली का अवकाश चार मार्च को है। ऐसे में तीन मार्च मंगलवार को विद्यालय खुल रहे हैं। शिक्षक त्योहार पर अपने घर चले जाएंगे। सीएम से तीन मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...