लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुनदेव भारती और सचिव तनुजा श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तीन मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दो मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि चार मार्च को होली खेली जाएगी। एक व दो मार्च को रविवार व होली का सार्वजनिक अवकाश है। मगर तीन मार्च को कार्यालय खुला है। होली पर तमाम अधिकारी और कर्मचारी अपने गांव या गृह जनपद चले जाते हैं। ऐसे में त्योहार की दो तिथियों के बीच एक दिन कार्यालय खुलने से असुविधा हो रही है। कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए कुछ जिलों के जिलाधिकारियों ने तीन मार्च की भी छुट्टी घोषित कर दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री से तीन मार्च का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.