मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ज्योतिष मर्मज्ञ पंडित प्रभात मिश्र के अनुसार 3 मार्च फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को खग्रास चन्द्रग्रहण लगेगा। यह भारत में ग्रस्तोदित खग्रास चन्द्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा। जिस समय भारत के विभिन्न स्थानों पर चंद्रोदय होगा, उस समय ग्रहण का स्पर्श अथवा प्रारम्भ भारत के किसी भी स्थान में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण की खग्रास स्थिति की समाप्ति सुदूर पूर्वी भारत के कुछ स्थानों से दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि भारतीय समय के अनुसार ग्रहण का समय संध्या 6 बजे और मोक्ष संध्या 6:48 बजे होगा। पंडित मिश्र ने बताया कि चन्द्रग्रहण का सूतक ग्रहण लगने के 9 घंटे पूर्व से ही लग जाता है। इस दौरान मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं। इस साल चंद्रग्रहण का सूतक दिन सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा। सूतक काल को अशुभ माना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.