सहारनपुर, फरवरी 25 -- शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चल रहे होली मेले में आस्था एवं विश्वास की मयार बह रही है। मंदिर प्रबंधक राणा अतुल्य प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 27 मिनट से सायं 6 बजकर 56 मिनट तक खग्रास चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक प्रातः 6 बजकर 27 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा और मंदिर के कपाट तीन मार्च को प्रातः साढ़े पांच बजे खुलेंगे और आरती के बाद 6 बजकर 10मिनट पर बंद हो जाएंगे जो सायं 8 बजकर 30 मिनट पर खोले जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि ग्रहण के दौरान सभी अपने घरों में रहकर मां की पूजा अर्चना करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.