उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद माखी दुष्कर्म पीड़िता का सजायाफ्ता चाचा मंगलवार को दिल्ली पुलिस एसीजेएम प्रथम की न्यायालय लेकर पहुंची, जिसमें तीन मामलों में जिरह व गवाही पूरी हुई। हालांकि एक मामले में जिरह नहीं हो सकी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामलों की अगली सुनवाई के लिए दस मार्च तारीख नियत की है। माखी दुष्कर्म कांड की पीड़िता का चाचा बीते करीब चार सालों से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है, जिसपर सदर कोतवाली व माखी थानाक्षेत्र में चार गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें सीबीआई के गवाह की मौत पर अफवाह फैलाना, राजनीतिक द्वेष के चलते एक पार्टी के नेता के खिलाफ पंपलेट बंटवाने, गैगस्टर की पत्रावली पर नाम हटाने के लिए सफेदा (व्हाइटनर) लगाना, मारपीट व विवादित घटनाओं से जुड़े कई गंभीर आरोप शामिल हैं। इन मामलों की सुनवाई अपर न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.