उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। न्यायालय ने मादक पदार्थ तस्करी के तीन आरोपियों को अभियोजन पक्ष की दलील और साक्ष्यों के आधार पर दोषी ठहराया और उन्हें सश्रम कारावास की सजा सुनाई। सदर कोतवाली पुलिस ने 22 सितंबर 2019 को उम्मीदों का शहर निवासी मोनू को 2.05 किलो और दिलीप को 1.600 किलो मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था। वहीं हसनगंज थाना पुलिस ने नौ अगस्त 2023 को मटरिया गांव निवासी अजीत यादव को 1.450 किलो मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेजा गया। मुकदमों की अंतिम सुनवाई बुधवार को हुई, जिसमें न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर ने मोनू को आठ माह, दिलीप को दो माह 29 दिन और अजीत को 19 दिन के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही मोनू और दिलीप को चार-चार हजार रुपये और अजीत को तीन हजार रुपये अर्थदंड से दंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.